test
Breaking
21 Apr 2026, Tue

सिवनी शहर से लगे खैरी गांव के खेत में लगी आग

मुंगवानी कला में नरवाई जलाने से 50 खेत जले, लाखों की क्षति; प्रतिबंध, उल्लंघन पर FIR दर्ज

सिवनी। कलेक्टर के आदेश के बावजूद नरवाई जलाने की घटनाएं जिले भर के अनेक गांव में देखने को मिल रही है। रविवार को शहर सीमा से लगे खैरी गांव के खेत मे आग लगने ओर निकलने वाले धुंवा से आसपास के रहवासियों में दहशत फैल गई। आनन फानन में लोगों ने घर के पास रखे समान को सुरक्षित रखने में जुट गए। वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड आग बुझाने पहुँची

इसी प्रकार गत दिवस लापरवाही से मुंगवानी कला में बड़ा नुकसान हो गया। एक किसान द्वारा लगाई गई आग तेज हवा के चलते फैलकर करीब 50 खेतों तक पहुंच गई। घटना में किसानों के लाखों रुपए के सिंचाई पाइप, मोटर व वायरिंग जलकर नष्ट हो गए।

जानकारी के अनुसार, पवन यादव अपने खेत में नरवाई जला रहा था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने चेतावनी को अनदेखा कर दिया। कुछ ही देर में आग बेकाबू होकर आसपास के खेतों में फैल गई, जिससे नितेश ठाकुर, रामलाल यादव, नंदकिशोर यादव, माताप्रसाद सहित कई किसानों को नुकसान हुआ।

पटवारी की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार: नितेश ठाकुर: 2.20 हेक्टेयर में रखे 100 पाइप जले, रामलाल यादव: 200 पाइप व 3 पनडुब्बी मोटर नष्ट, नंदकिशोर यादव: 70 स्प्रिंकलर पाइप जले, अन्य : 1000 फीट से अधिक वायरिंग व मोटर नष्ट हो गए।

जिले में नरवाई जलाने पर लागू धारा 144 (BNSS 163) के उल्लंघन पर बंडोल थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध BNS की धारा 223(ए) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
प्रशासन के अनुसार, मौके पर पंचनामा तैयार कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *