सिवनी। सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्र भव्य बघेल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 95% अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं शहर का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
भव्य बघेल की इस सफलता के पीछे उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का विशेष योगदान रहा है। उनकी माता, प्रसिद्ध डिजाइनर श्रीमती प्रीति बघेल, तथा पिता श्री आशीष बघेल, जो एमपीवी में अधिकारी हैं, ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए अपने पुत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
भव्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं विद्यालय के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका सपना आगे चलकर AFMC Pune में मेडिकल की पढ़ाई करना है और देश की सेवा करना है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवारजनों एवं समस्त शहरवासियों ने भव्य बघेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

