test

सरस्वती शिशु मंदिर की खुशी राजपूत के बेहतर परीक्षा फल से सभी में छाई खुशी

सिवनी/केवलारी। सरस्वती शिशु मंदिर की मेधावी छात्रा खुशी राजपूत ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से शानदार सफलता प्राप्त करते हुए 500 में से 496 अंक (99.02%) हासिल कर जिले में प्रथम एवं मध्य प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया। खुशी राजपूत, पिता श्री संतोष राजपूत एवं माता श्रीमती नेहा राजपूत की सुपुत्री हैं। उनकी यह उपलब्धि पूरे परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
इसी क्रम में तमन्ना बघेल ने 94% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा नैंसी राजपूत ने 90% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इन सभी छात्राओं ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से अपने माता-पिता, गुरुजनों और देश का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *