test
Breaking
20 Jun 2026, Sat

उत्तम रहा सांदीपनि विद्यालय सुकतरा का परीक्षा परिणाम

सिवनी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाई/हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम में सांदीपनि विद्यालय सुकतरा का परिणाम उत्तम रहा।

कक्षा दसवीं में 77 परीक्षार्थियों में से 76 पास हुए इनमें से 64 बच्चों ने प्रथम श्रेणी तथा 12 बच्चे द्वितीय श्रेणी प्राप्त किए। कुल 98.7 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। 10वीं में संस्था के छात्र हरिओम साहू 95.6 प्रतिशत, तनीषा सोनी 94.4 प्रतिशत तथा हर्षिता राहंगडाले 93.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्तीर्ण हुई।

इसी प्रकार कक्षा बारहवीं में 100 परीक्षार्थियों में से 98 बच्चे पास हुए इनमें से 90 बच्चों ने प्रथम श्रेणी तथा 8 बच्चे तृतीय श्रेणी प्राप्त किए। कुल 98% परीक्षा परिणाम रहा।

12वीं में संस्था संस्था के महक वर्मा 86.6, दीक्षित राहंगडाले 85.8 प्रतिशत एवं अनिकेत 85.8 प्रतिशत अंक अर्जित किए। कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के उक्त छात्र-छात्राओं ने संस्था को गौरवान्वित किया। संस्था के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों, स्टाफ ने बच्चों को उत्तम परीक्षा परिणाम एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व बधाई दिए।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *