सिवनी। इन दोनों बाघ की हलचल गांव में व गांव के आसपास क्षेत्र में बढ़ जाने से ग्रामवासियों में जहां दहशत है फैली हुई है वही बाघ द्वारा किए जा रहे शिकार की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। हाल ही में हथनापुर गांव में बाघ द्वारा शिकार किए जाने से ग्रामवासी जहां दहशत में थे वहीं बीते दिन लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पायली में बाघ ने एक गाय का शिकार कर लिया।
ग्रामवासियों ने बताया कि 2 फरवरी को गांव पायली में पशुपालकों की मवेशियों को लेकर जब चरवाहा जंगल गया व सभी मवेशियों को लौटा के गांव ले आया तब एक मवेशी के गांव नहीं पहुंचने से पशु मालिक चिंतित हो उठे।
गांव निवासी मुकेश शुक्ला ने बताया कि उनकी मवेशी नहीं मिली वही गांव से लगे जंगल क्षेत्र में जब वे पहुंचे तो वहां उनकी गाय मृत अवस्था में मिली। गाय का सिर ही बचा था, बाकी हिस्सा नदारत था। बाघ द्वारा किए जा रहे शिकार से गांव में दहशत व्याप्त है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

