सर्ववर्गीय सेन समाज की बैठक आयोजित समाज उत्थान पर हुई विस्तृत चर्चा

सिवनी। सर्ववर्गीय सेन समाज की बैठक का आयोजन सिवनी नगर के सिद्धपीठ मठ मंदिर में शनिवार को किया गया, जिसमें जिले भर से समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। तय हुआ कि सर्व वर्ग के सदस्यों को साथ लेकर जिले के सभी ब्लॉक में सामाजिक जनों को संगठित करने का कार्य किया जाएगा।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने समाज को संगठित रहने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही विकास का सबसे मजबूत आधार है। समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग, मार्गदर्शन एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर सहमति बनी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास तथा रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं तैयार करने का सुझाव दिया गया।

सामाजिक एकता को मजबूत करने, उपजातियों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने पर भी जोर दिया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि संगठित प्रयासों से ही समाज की पहचान मजबूत होगी और नई पीढ़ी को बेहतर दिशा मिल सकेगी।

बैठक में आगामी समय में समाज के विकास से जुड़े कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान समारोह तथा सामाजिक जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। सिवनी नगर सहित जिले के सामाजिक जनों ने अपने विचार रखे। वरिष्ठजनों के अनुभव से समाज को प्रोत्साहन, मार्गदर्शन मिला। संगठित प्रयासों और आगामी आयोजनों को लेकर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *