test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

सिवनी। कोरोना कॉल में व कोरोना कर्फ्यू में नियम के विरुद्ध संचालित दुकाने पैथोलॉजी लैब व बेवजह घूमने वालों पर शासन-प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। शुक्रवार को बारापत्थर क्षेत्र स्थित sp बंगला के समीप पैथोलॉजी व एक अन्य पैथोलॉजी को सील किया गया है। शहर में स्थित पैथोलॉजी लैब द्वारा निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूलने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग एवं नगर पालिका अमला द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें संजीवनी पैथोलॉजी बारापत्थर सिवनी एवं दीपिका पैथोलॉजी सिवनी को निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूल किए जाने एवं रेट लिस्ट चस्पा ना किए जाने साथ ही प्रशिक्षित चिकित्सक उपस्थित न होने के कारण दोनों पैथोलॉजी लैब को सील किया गया।

ताजासमाचार न्यूज अपनों को शेयर करें।                                                                           — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *