सिवनी। विकासखंड केवलारी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पांजरा में मंगलवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग लगने से गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं गृहस्थी का सामान पूरी तरह से जल गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया वहीं केवलारी से फायर ब्रिगेड वाहन भी पहुंचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांजरा गांव निवासी मूलचंद दुबे पिता स्वर्गीय श्री मनराखन दुबे के घर में मंगलवार को दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से घर में रखा गृहस्थी का सामान धू-धू कर जलने लगा। वही आग की लपटे व धुंवा जब छत से बाहर निकाला तब आसपास के लोगों ने घर को जलते देखा। वे आग बुझाने अपने-अपने प्रयासों से जुट गए।वहीं इसकी सूचना उन्होंने फायर ब्रिगेड को दी।
ग्रामवासियों ने बताया कि दोपहर के समय मूलचंद दुबे के घर में कोई नहीं था। घर के सभी लोग कृषि कार्य के लिए घर से बाहर गए हुए थे। आग लगने की सूचना मूलचंद दुबे को भी दी गई। यह खबर सुनते ही वे तत्काल घर पहुंचे। जहां घर में रखा गृहस्थी का सामान, अनाज गल्ला, फ्रिज, मिक्सी, बर्तन, कपड़े अन्य सामान भी जलकर राख हो गए।
ग्रामवासियों ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए आग को बुझाने में भरसक प्रयास किया। जिससे आग पर काबू पाया जा सका। वही फायर ब्रिगेड वाहन जब पहुंचा तब तक आग पर पूरी तरह से ग्रामवासियों ने अपने घरों में रखा पानी डालकर आग पर काबू पा लिया था।







ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

