test
Breaking
20 May 2026, Wed

सहायक आयुक्त ने छात्रावास का किया निरीक्षण, प्रधान पाठक को शोकस नोटिस

सिवनी।  सहायक आयुक्त श्री मीणा द्वारा विकासखंड कुरई अंतर्गत विभिन्न छात्रावास, आश्रम, स्कूल का निरीक्षण शनिवार को किया गया।

कुरई मुख्यालय मे स्थित उत्कृष्ट बालक छात्रावास कुरई का निरीक्षण कर शैक्षिक संवाद कर प्रातः चाय दिए जाने निर्देश दिए गए। इसके पश्चात जिला खेल परिसर कुरई का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाकर पीटीआई उपस्थित ना होने पर नाराजगी जताई गई।

इसके उपरांत कन्या आश्रम बिछुआ का निरीक्षण कर बच्चो से शैक्षिक संवाद कर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इंग्लिश मीडियम आश्रम बिछुआ में बच्चो से शैक्षिक संवाद और पदस्थ शिक्षकों से विषयवार बातचीत कर परीक्षा परिणाम में सुधार, गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिये जाकर प्रधान पाठक को शोकस नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

श्री मीणा द्वारा बच्चो के साथ सामूहिक भोज कर आश्रम का भोजन ग्रहण किया गया। जूनियर बालक छात्रावास बिछुआ का निरीक्षण कर अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिये जाकर व्यवहार सुधार के निर्देश दिये गए। माध्यमिक शाला बिछुआ मे बच्चो का शैक्षणिक स्तर अत्यंत न्यून पाए जाने पर प्रधानपाठक श्रीमति दुबे एवं गणित शिक्षक श्री शरणागत को कारण बताओ नोटिस जाने करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण दौरान सहायक आयुक्त के साथ मंडल संयोजक हीरामणि दीक्षित एवं जिला कार्यालय से सुधीर राजनेगी की उपस्थिति रही।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *