test
Breaking
20 Jun 2026, Sat

बिना किसी याचना, कामना से भगवान की करना चाहिए भक्ति : हितेंद्र शास्त्री

सिवनी। बार बार किसी से कुछ न कुछ मांगने से संबद्ध खराब होता है, इसलिए जब भी मंदिर जाए तो भगवान से मांगे भगवान हमे आप अपने चरणों में बुला ले, आपकी कृपा हमेशा बनी रहे। भगवान को तो सब पता है वही सब कुछ देने और लेने वाले हैं। उक्ताशय की बात मरझोर रोड स्थित पैराडाईज लॉन में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ महोत्सव में शनिवार को आचार्य श्री हितेन्द्र पाण्डेय जी (मातृधाम) काशी ने श्रद्धालुओं से कही।

कथा वाचक ने आगे कहा कि बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता है, वह जीवन भर उसका ही स्मरण करता है। ऐसे में बच्चों को धर्म व आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। माता-पिता की सेवा व प्रेम के साथ समाज में रहने की प्रेरणा ही धर्म का मूल है। अच्छे संस्कारों के कारण ही ध्रुव जी को पांच वर्ष की आयु में भगवान का दर्शन प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्हें 36 हजार वर्ष तक राज्य भोगने का वरदान प्राप्त हुआ था।

भगवान कृष्ण कहते हैं कि मुझे वह भक्त प्रिया है जो बिना किसी कामना के पूजन करते हैं। भगवान की पूजन तो कीजिए लेकिन फल की इच्छा मत कीजिए। आपका जो पूजन है, आपकी जो आराधना है वह कभी व्यर्थ नहीं जाती।

कथा आयोजक उषा दुबे, दिवेश-महिमा तिवारी, अरविंद – माधुरी तिवारी ने बताया कि रविवार को श्री राम एवं कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई जाएगी।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *