Breaking
11 Feb 2026, Wed

लखनादौन में 38 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, पुलिस अधिकारियों ने भी किया रक्तदान

सिवनी। शासकीय सिविल हॉस्पिटल लखनादौन में विशाल स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया जिसमें कुल 38 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। SDM रवि सिहाग, SDOP अपूर्व भलावी सहित हॉस्पिटल स्टाफ एवं नगर के रक्तदाताओं ने रक्तदान किए।

रक्तदान करने वरिष्ठ जन गणमान्य नागरिक, रक्तवीर, मातृशक्ति, मीडिया साथी, युवा शक्ति ,समाजसेवी आदि लोग पहुंचे।

सिविल हॉस्पिटल लखनादौन में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान करने लोग पहुंचे। इसका आयोजन ब्लड स्टोरेज यूनिट, सिविल हॉस्पिटल लखनादौन द्वारा किया गया।

डॉक्टर ने बताया कि रक्तदान महादान जीवनदान है, रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए रक्तदान सभी को करना चाहिए। विशेष रूप से लखनादौन, घंसौर, धनोरा की गर्भवती महिलाएं जो गंभीर एनीमिक होती है उन्हें ब्लड स्टोरेज यूनिट से बिना बदले उपलब्धता में उपलब्ध होता है। अधिक मात्रा में उपलब्ध होने पर सामान्य मरीज को भी ब्लड दिया जाता है। आपका एक यूनिट ब्लड जीवन बचाता है। 300 Ml ब्लड एक बार में निकलता है ना कोई कमजोरी ना कोई परेशानी , आसान प्रक्रिया है। हमे 60 वर्ष की आयु तक यदि स्वस्थ रहना है तो रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने के अनेक फायदे है। रक्तदान करने के बाद जो आनंद की अनुभूति होती है वह अकल्पनीय है। रक्तदान पुण्य कार्य है। अपने खून के से किसी की जिंदगी बचे इससे बढ़कर कुछ नहीं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *