Breaking
11 Feb 2026, Wed

सिवनी जिले में रेत खदान के पास चली गोली, एक गंभीर

सिवनी। उगली थाना क्षेत्र स्थित रेत खदान के पास गोली चलने की घटना में इमली टोला निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
जानकारी के अनुसार इमली टोला निवासी विकास पटले अपने साथी के साथ संगम मेला से घर लौट रहा था। लौटते समय ग्राम खुरसुरा के पास पांडिया-छपारा मार्ग स्थित रेत खदान के पास लगभग सौ से अधिक लोगों की भीड़ दिखाई दी।
भीड़ का कारण जानने के लिए वह खदान की ओर पहुँचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय खदान संचालक पक्षों के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद चल रहा था। तनाव के बीच अचानक गोली चल गई और पास में खड़े विकास पटले को गोली लग गई। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल को तुरंत केवलारी उप-स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि विवाद खदान प्रबंधन से जुड़े कुछ लोगों के बीच बढ़ा और उसी दौरान गोली चलने की स्थिति बनी। घटना के बाद खदान क्षेत्र में रातभर पुलिस की मौजूदगी बनी रही।

पुलिस ने क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित लोगों से जानकारी ली है। हालांकि घटना को लेकर किसी भी पक्ष के खिलाफ अब तक आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और परिस्थितियों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *