
सिवनी। इन दोनों हरे भरे पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से चल रही है। वही गांव में कुछ लोग सागौन की अवैध कटाई कर सागौन के लट्ठे एक जगह छुपा कर रख रहे हैं और मौका मिलते ही उन्हें बेचकर अवैध रूप से कमाई कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो ग्रामवासियों ने ताजा समाचार को उपलब्ध कराया। वही इस मामले में जब रेंज अफसर बरघाट पीयूष गौतम से जानकारी चाहिए गई तो उन्होंने बताया कि बरघाट से लगभग 5 किलोमीटर दूर बम्हनी गांव में अवैध रूप से सागौन के काटे गए डूंडे पकड़ने में सफलता मिली है। वहीं उन्होंने कहा है कि इसकी विस्तृत जानकारी शीघ्र ही दी जाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरघाट से 5 किलोमीटर दूर गांव बम्हनी में बड़ी मात्रा में सागौन के पेड़ काट कर रखा गया था। वही ग्रामवासियों का कहना है कि लगभग 50 नग सागौन के लट्ठे रखे गए थे। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियान की गई कार्रवाई में बड़ी मात्रा में सागौन के नग को जप्त किया है। वही ग्रामवासियों ने यह भी बताया कि फिलहाल दो आरोपी को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है।
एस डी ओ केवलारी राकेश गुरुदेव के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र बरघाट (सा.) के अन्तर्गत सूचना के आधार पर ग्राम बम्हनी में खेत मालिक श्री अशोक बिसेन के खेत में लावरिश हालत में अवैध सागौन लट्ठा 6 नग = 0.349 घ.मी. अवैध वनोपज संग्रहित कर रखी गई थी। जिसमें प्रकरण की छानबीन सास्यो की निशानदेही एवं आरोपी के बयान के आधार पर ग्राम बम्हनी निवासी प्रदुम उर्फ पप्पू पटले पिता तीरथ पटले उम्र 26 वर्ष के विरूद्ध मध्यप्रदेश वनोपज व्यापार अधिनियम 1969 की धारा 5 के तहत वन अपराध प्रकरण कं 35666/2 दिनांक 12/09/2025 का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।