संतान की सुख समृद्धि के लिए महिलाओं ने की हलछठ पूजा

सिवनी। अपनी संतान की सुख, समृद्धि, उन्नति की कामना को लेकर गुरुवार को हरछठ ( हलषष्ठी) की पूजा महिलाओं ने की। भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान बलराम का जन्म उत्सव होता है और महिलाएं संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा।

महिलाओं ने बताया कि इस व्रत में गाय के दूध और दही का सेवन नहीं किया जाता। यह एक बहुत ही पवित्र और संस्कारिक पर्व है।

सड़क मोहगांव कुरई निवासी सरोज सूर्यवंशी ममता सूर्यवंशी प्रीति, सिद्धिविनायक लॉन के पीछे खैरीटेक निवासी ललिता मिश्रा, पूजा सनोडिया, मोनिका सनोडिया, ज्योति साहू व केवलारी निवासी महिलाओं में धनवती तिवारी, माधुरी तिवारी, सीमा दुबे, गायत्री दुबे, आराधना दुबे, छाया दुबे, राजपूत कॉलोनी टैगोर वार्ड निवासी रश्मि दुबे, नेहा शुक्ला, स्वाति तिवारी, अंजू दुबे, उर्मिला दुबे, आरती तिवारी, माया दुबे आदि ने पूजा की।

सड़क मोहगांव कुरई में पूजन करती महिलाएं

राजपूत कॉलोनी, टैगोर वार्ड में पूजन करती महिलाएं

रेलवे स्टेशन सिवनी वार्ड में पूजन करती महिलाएं
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, राजश्री लॉन के पास पूजन करती ।महिलाएं

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *