test
Breaking
13 Jun 2026, Sat

अब दुनिया का सबसे बड़ा बाघ पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी में!

सिवनी। मिशन लाईफ के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा तीन आर (3R) सूत्रों, रिड्यूस (Reduce), रियूस (Ruse) एवं रिसाईकल (Recycle) के भावना के अंतर्गत पेंच टाइगर रिजर्व में लोहे के स्क्रैप मटेरियल से एक विशालकाय बाघ प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है।

उप संचालक पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी महिने में लोहे के अनुपयोगी सामग्रियों जैसे पुरानी साईकिल, पाईप, जंग लगी लोहे की चादरें आदि विविधतापूर्ण सामग्रियों से उक्त प्रतिमा का निर्माण प्रारम्भ किया गया था और अब वह लगभग अपनी पूर्णता की ओर है। जिस तरह से प्रधानमंत्री जी ने मेक इन इंडिया का प्रतीक चिन्ह एक सिंह को बनाया था और वह सिंह भी अनुपयोगी लोहे की सामग्री से बना डिजाइन था उसी से प्रेरणा लेकर लोहे के सक्रैप मटेरियल के इस बाघ कलाकृति की संकल्पना की गई है।

16 फिट से अधिक उंची – यह तथ्य भी महत्वपूर्ण है कि इंटरनेट में उपलब्ध वल्ड रिकार्ड एकेदमी के अनुसार दुनिया में सबसे बड़ी बाघ की मूर्ति अमेरिका के जार्जिया राज्य में है जो 8 फिट ऊंची और 14 फिट लंबी है। जबकि पेंच टाइगर रिजर्व में बन रही लोहे के स्क्रैप मटेरियल की यह बाघ कलाकृति पूर्ण होने के उपरांत 16 फिट से अधिक उंची एवं 36 फिट से भी अधिक लंबी होगी।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *