Breaking
14 Nov 2025, Fri

27वे चातुर्मास के लिए मुनि संघ का हुआ मंगल प्रवेश

मुनि श्री धर्म सागर जी महारज जी ने 26 वर्ष में प्रथम बार प्रवचन दिया

सिवनी। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सिवनी मध्यप्रदेश में
महासमाधि धारक परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज द्वारा दीक्षित परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महामुनिराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य परम पूज्य मुनिश्री धर्मसागर जी महाराज एवं परम पूज्य मुनि श्री भावसागर जी महाराज का चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश 28 जून को शाम की बेला में हुआ।

इस मौके पर जगह जगह पाद प्रक्षालन किया गया। आरती उतारी गई। लोग पीले-केसरिया वस्त्रो में नजर आ रहे थे।  बच्चे दिव्य घोष बजाते हुए चल रहे थे, अनेक स्वागत द्वार बनाये गए थे।

इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि‌ श्री धर्मसागर जी महाराज ने कहा कि सिवनी का अर्थ मोक्ष होता है मुनि श्री धर्म सागर जी ने 26 वर्ष में प्रथम बार प्रवचन दिया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *