test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

तीन थानों की पुलिस टीम का जुआ फड में धावा, 10 जुआडी पकड़ाए

सिवनी। पुलिस अधीक्षक  सुनील मेहता व्दारा जुआ सट्टा एवं अवैध गतिविधियों के हेतु सख्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा के निर्देशन में एवं सी.एस.पी. पूजा पाण्डे के मार्गदर्शन में सोमवार को तीन थानों कुरई, डूंडासिवनी व  लखनवाड़ा की पुलिस टीम ने जुआ फड़ में धावा बोला।

थाना कुरई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलबोडी क्षेत्र में तीन थानों (कुरई, डूंडासिवनी, लखनवाड़ा)की ज्वाइंट टीम के द्वारा जुआ रेड कार्रवाई की गई, जिसमें घेराबंदी कर 10 जुआडियो को पकड़ा गया, जुआ फड में लगभग 70 हज़ार से अधिक की जप्ति है।  आरोपियों के विरुध्द मामला पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

नाम आरोपीः-

  1. विनायक पिता महेश माना ठाकुर उम्र 22 साल नि. रानी दुर्गावती वार्ड सिवनी
  2. शाहिद पिता पीर खां उम्र 34 साल नि. जनता नगर कंटगी रोड सिवनी
  3. संजय पिता वीरसिंह सनोडिया उम्र 22 साल नि. तिलक वार्ड सिवनी
  4. दुर्गेश पिता रम्मुलाल नाविक उम्र 40 साल नि. गणेश चौक सिवनी
  5. अंकित पिता शंकरलाल यादव उम्र 25 साल नि. खैरीटेक सिवनी
  1. शेख कादिर पिता शेख मोवीन उम्र 22 साल नि. तिलक वार्ड सिवनी
  2. नन्दकिशोर पिता बाबुलाल रैकवार उम्र 40 साल नि. रानी दुर्गावती वार्ड सिवनी
  3. शाहरुख हुसैन पिता हैदर हुसैन उम्र 25 साल नि. घसियारी मोहल्ला सिवनी
  4. असलम खान पिता मस्तान शाह उम्र 25 साल नि. पटेल टोला बरघाट
  5. शाहिद पिता सरदार अहमद उम्र 35 साल नि. वार्ड नबर 03 बरघाट

प्रकरण में फरार आरोपियों (1)- शुभम चंदेल निवासी कलबोडी थाना कुरई सिवनी, (2) चांदी निवासी सब्जी मंडी के सामने नागपुर रोड सिवनी, (3)- तिलक उर्फ तिलकराज चंदेल निवासी कलबोडी थाना कुरई सिवनी, (4)-योगेश झा निवासी मंगली पेठ सिवनी। उल्लेखनीय है कि योगेश झा, शुभम चंदेल, चांदी जुआ खेल खिलाने के आदी है जिन पर अन्य थानों में अपराध पंजीबध्द है, जिनकी सरगमी से तलाश की जा रही है।

जप्तीः- कुल 70,000 रुपये नकद 52 ताश के पत्ते, एक प्लास्टिक की त्रिपाल, एक स्वीप्ट डिजायर कार एवं 05 एंड्राईड एवं 02 की पैड मोबाईल, एक बैटरी व एलईडी लाईट जुमला कीमती कुल 7,24,700 (सात लाख चौबीस हजार सात सौ रुपये )

सराहनीय कार्यः- निरीक्षक कृपालशाह टेकाम, निरीक्षक सतीश तिवारी, निरीक्षक चन्द्रकिशोर सिरामे, उप.निरी. अजय जयसवाल, सउनि देवेन्द्र जायसवाल, दुर्जन लाल सल्लाम, प्र. आर. शेखर बघेल, सुन्दर श्याम तिवारी, रेवाराम रघुवशी, राजेश माथरे, संतोष उइके, महेन्द्र परतेती, संतोष धुर्वे, आर. नीतेश राजपूत, कृष्णकुमार भालेकर, चंद्रदीप हिवारे, अविनाश पाण्डे, बालचंद नगरधने, प्रकाश उईके, अरुण कवरेती, मनोज सुर्यवंशी, मिथलेश पराडकर, शिवदीप ठाकुर, नीरज दुबे।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *