test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

सीएम राइज विद्यालय सुकतरा का रहा उत्तम परीक्षा परिणाम

सिवनी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10 वी एवम 12 वी की परीक्षा-2025 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया,जिसमे सीएम राइज विद्यालय सुकतरा का परिणाम उत्तम रहा। कक्षा 10 वी का परिणाम 98.8% तथा कक्षा 12 वी का परिणाम 83% रहा।

कक्षा 12 वी कला समूह की छात्रा कु अंशिका वर्मा ने सर्वाधिक अंक 88.2% लेकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इसी प्रकार 12 वी गणित समूह मे कु निहारिका पारधी ने 81%, 12वी जीव विज्ञान समूह काजल साहू ने 83.2%, 12वी कृषि संकाय यश राहंगडाले ने78.6%, 10वी से चित्रांश बिसेन ने 95%अंक प्राप्त किए।

संस्था मे कक्षा 12वी गणित संकाय का परिणाम 100%रहा । तथा सभी छात्र छात्राए प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण हुए। 12वी कक्षा के 43 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण हुए तथा 10वी कक्षा के 41 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण हुए। प्राचार्य संजय श्रीवास्त्री एवं समस्त शिक्षको ने विद्यार्थियो के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी।

चन्द्रमोली (आशुतोष) दुबे का सुयश

चन्द्रमोली (आशुतोष) दुबे

चन्द्रमोली (आशुतोष) दुबे पिता राकेश दुबे शिक्षक गोपालगंज सिवनी माता सुनीता दुबे (गृहिणी). मैंने अपनी पढ़ाई घर पर और कोचिंग के शिक्षकों की मदद से की। 12th class में 88.6 %, गणित 95 और रसायन शास्त्र 91 अंक प्राप्त किया। परीक्षा के 3 महीने पहले से ही मैं घर पर सेल्फ स्टडी करके अपना बेस्ट दे पाया। मैं इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपनी बहन इशिका दुबे और सभी शिक्षकों को देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *