test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

आईटीआई विद्यार्थियों ने परीक्षा रद्द किए जाने कलेक्टर से लगाई गुहार

सिवनी। सॉफ्टवेयर में हो रही समस्याओं के कारण छात्र-छात्राओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।

छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए परीक्षा रद्द कराए जाने की मांग की है। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं में खुशबू साहू, अंकुश सनोडिया, पंकज सनोडिया, प्रिया सनोडिया, योगेश्वरी सनोडिया, वैष्णवी चौरसिया, अंशुल यादव, कपिल सनोडिया, विशाल सनोडिया, पवन दुबे, अंशुल यादव आदि ने बताया कि सभी अभ्युदय आईटीआई में अध्ययनरत विद्यार्थी हैं। बुधवार 8 दिसंबर 2020 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक के बीच वेदास कंप्यूटर सेंटर बारापत्थर सिवनी में सॉफ्टवेयर में आ रही समस्या के बारे में अवगत कराया। छात्रों ने बताया कि पेपर के दौरान काफी समस्याएं हुई। विद्यार्थियों ने समस्याओं के निराकरण किए जाने, परीक्षा रद्द किए जाने का ज्ञापन कलेक्टर को सौंप कर शीघ्र उचित न्याय की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *