सिवनी। मंडल द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त शासकीय /अशासकीय हाई स्कूल/ हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्राचार्यों को सूचित किया जाता है, कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित होने वाली हाई स्कूल/ हायर सेकेंडरी/ हायर सेकेंडरी व्यवसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा2021की प्रायोगिक परीक्षा सामग्री एवं पर्यावरण आपदा प्रबंधन की ओएमआर शीट तथा चेक लिस्ट का वितरण दिनांक 16 अप्रैल के स्थान पर 23 अप्रैल2021 को प्रातः 11:00 बजे से समन्वयक
संस्था शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में किया जावेगा।
09वीं, 11वीं की गोपनीय सामग्री का वितरण- शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को सूचित किया जाता है, कि इसी दिन दिनांक 23-04-2021को प्रातः 11:00 बजे से नेताजी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी से स्थानीय परीक्षा 09वीं एवं 11वीं की गोपनीय सामग्री का वितरण किया जावेगा। संस्था प्राचार्य अथवा अधिकृत शिक्षक अधिकार पत्र आई कार्ड सहित उपस्थित होकर सामग्री प्राप्त करना सुनिश्चित करें। आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी
— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।