test
Breaking
23 Mar 2026, Mon

सिवनी। गगनचुंबी शिखरो युक्त जिनालय व इतिहासिक रजत जिनेन्द्र अश्व रथ जैसी अनमोल विरासत के लिए विश्व प्रसिद्ध मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी श्री बड़े बाबा भगवान पारसनाथ दिगंबर जैन अतिशयक्षेत्र सिवनी मे विराजमान प्रथम कामदेव भगवान बाहुबली जी की 11 फीट उतुंग प्रतिमा का भव्य वार्षिक पंचामृत महामस्तकाभिषेक महोत्सव का भव्य आयोजन दिनांक:-11 फरवरी 2025 दिन:- मंगलवार को सुबह:-8:30 बजे से प्रतिमा जी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया जायेगा।

ये महामहोत्सव कर्नाटक के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र श्री श्रमणबेलगोला मे विराजमान गोमटेश्वर भगवान बाहुबली की 57 फीट उतुंग अतिशकारी अतिप्राचीन सुंदर प्रतिमा के प्रत्येक 12 वर्ष के लम्बे समय अन्तराल मे होने वाले अन्तराष्ट्रीय भव्य महामस्तिकाभिषेक महोत्सव की पावन स्मृतियों अपने मध्य चिर स्थाई बनाए रखने हेतु सिवनी के भक्तजन वर्ष मे दो बार:-(1) प्रत्येक 11 फरवरी को प्रतिमा जी के प्रतिष्ठा वर्ष के अवसर पर(2) पर्वराज दशलक्षण महापर्व के अन्तर्गत आने वाले त्योहार सुगंध( धूप) दशमी महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित करते है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *