सिवनी। जिला ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में, नगर के बरघाट रोड नंदीकेश्वर धाम में प्रतिष्ठित, श्रीमाता राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी एवं भगवान श्री परशुराम मंदिर प्रांगण में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर, निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ब्राह्मण बटुको का उपनयन यज्ञोपवीत संस्कार ,विवाह योग्य युवक युवतियों का रिचय सम्मेलन ,पूज्य वयोवृद्ध विप्रजनों का अभिनंदन शाल श्रीफल भेंट कर किया गया।
विशेष योग्यता प्राप्त प्रतिभावान जनों का सम्मान, स्मृति-चिन्ह एवं, प्रशस्ति -पत्र देकर किया गया ।
समाज के प्रतिभाशाली ,10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक अंको से उत्तीर्ण होने लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान प्रशस्ति- पत्र , रजत-पदक, प्रदान कर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की वंदना के साथ कुमारी पूर्णिमा मिश्रा, द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य से हुआ। चार चरणों में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में आचार्य पंडित श्री सनत कुमार उपाध्याय तथा आचार्य पं. श्री विकास तिवारी सोनू महाराज के आचार्यत्व में प्रातः 8:00 बजे से 1:00 बजे तक, शास्त्रोक्त विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ 60 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में रस्सा खींच और गोला फेंक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें ब्राह्मण समाज की महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान दक्ष चिकित्सकों , की वरद उपस्थिति में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।
कार्यक्रम में, डॉ एम. एन. त्रिवेदी, डॉक्टर सौरभ जठार ,पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, डॉ.श्रीमती अमित चतुर्वेदी ,डॉक्टर एच.पी.पटेरिया ,एस.डी.एम.सुश्री मेघा शर्मा, एस.डी.ओ.पी.श्रीमती पूजा पांडे, कोतवाली टी,आई.श्री सतीश तिवारी, सहित ब्राह्मण समाज की सैकड़ो , गणमान्य जनों ने सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
निरधरित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारी- पं.भुवनेश्वर शुक्ला कार्यकारी जिला अध्यक्ष, पं.प्रशांत शुक्ला जिला महासचिव, प्रदीप तिवारी जिला कोषाध्यक्ष, पंडित राजेश त्रिवेदी, पंडित गोलू शर्मा पार्षद, श्रीमती अरविंदजा दुबे जिला अध्यक्ष महिला शाखा, शिवकुमार तिवारी मंदिर समिति अध्यक्ष, श्रीमती गीता अवस्थी अध्यक्ष मंदिर समिति ,श्रीमती मंजूलता दुबे नगर अध्यक्ष महिला शाखा, नगर अध्यक्ष पंडित अशोक तिवारी, नगर उपाध्यक्ष पंडित जुगल किशोर दुबे, नगर उपाध्यक्ष अखिलेश पांडे जिलाध्यक्ष युवा शाखा, परशुराम वाहिनी अध्यक्ष सूर्यकांत चतुर्वेदी, श्रीमती दुर्गेश्वरी शर्मा ,श्रीमती सुधा शुक्ला, श्रीमती साधना चतुर्वेदी, श्रीमती प्रतिभा तिवारी, श्रीमती राधिका दुबे ,श्रीमती अनामिका मिश्रा, श्रीमती शैल दुबे ,श्रीमती नीतू दुबे ,कुमारी प्राची तिवारी, ऋतु पाठक, कुमारी अरुण दीक्षित, सर्वश्री, दिनेश मिश्रा, अश्वनी तिवारी, ब्रजकिशोर शर्मा ,पं.सुरेश तिवारी, पं.ऋतिक तिवारी, पं.अजय शर्मा ,पं.विनोद मिश्रा ,पं.अमोल शुक्ला, पं.युधिष्ठिर अवस्थी और ब्लॉक सेक्टर सिवनी ग्रामीण मुंगवानी से पंडित भुवन भास्कर मिश्र, गोपालगंज पंडित अशोक मिश्रा, बंडोल- पंडित अशोक पांडे, केवलारी – पं.दामोदर प्रसाद शुक्ला, बरघाट- पं.शिवशंकर शर्मा ,छपारा राजेन्द्र तिवारी, कुरई – पं.देवेंद्र दीक्षित, लखनादौन – पं.श्याम नारायण पांडे जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विप्र जनों ने सपरिवार भोजन प्रसादी ग्रहण किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन- राकेश तिवारी, डॉक्टर संदीप उपाध्याय और अवधेश पिंकी त्रिवेदी द्वारा किया गया।
ब्राह्मण समाज के जिलाअध्यक्ष पं. श्री दिलीप तिवारी ने सभी ब्लॉक संगठनों से आए ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गणों, पदाधिकारी, सदस्यों, पूज्य विप्रजन, मातृशक्ति का हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सहभागी रहे। डॉक्टरों, सहायकों का आभार, व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी आत्मीय जनों का आभार माना है।
वीणा वादिनी मां सरस्वती के भाव और दिव्या कार्यक्रम में जिला ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश तिवारी जिला ब्राह्मण समाज के ऊर्जावान संयोजक पंडित अजय मिश्रा पड़ोसी छिंदवाड़ा के अध्यक्ष पंडित विजय पांडे , श्रीमती अनीता तिवारी, पवन तिवारी, महानगर नागपुर से आए हुए ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी, भागवत आचार्य पंडित जगमोहन मिश्रा एवं वयोवृद्ध भूदेव देवियों की वरद् उपस्थित विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।