test
Breaking
25 Jun 2026, Thu

छठ पूजा : शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व संपन्न

सिवनी। शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ  महापर्व संपन्न हुआ।

इससे पहले महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर बृहस्पतिवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दी और शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर संतान और परिवार के लिए मंगल कामना की। नहाय-खाय के साथ मंगलवार को चार दिनी छठ महापर्व की शुरुआत हुई थी। 

शहर के लखनवाड़ा घाट में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।  पर्व को लेकर बाजारों में छठ की छटा संग श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। पूजा के उपयोग में आने वाले फल और सब्जियों सहित अन्य सामग्री की जमकर खरीदारी की गई। जिले में कई जगह घाटों पर छठ की तैयारी की गई है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *