Breaking
2 Mar 2026, Mon

मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, 24 भैसों की मौत, चालक फरार

सिवनी। केवलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत केवलारी-उगली मार्ग पर बंजारी के पास बुधवार को मवेशियों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में 24 भैंसों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। 7 भैंसों को मामूली चोट आई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद ड्राइवर और क्लीनर फरार हो गए। नायब तहसीलदार, पशु चिकित्सक, वन विभाग और थाना प्रभारी ने मृत भैंसों को दफनाने का काम किया।

केवलारी थाना प्रभारी चैन सिंह उइके ने बताया कि ट्रक मवेशियों को लेकर कहां जा रहा था। यह पता नहीं लगा है। मवेशियों का परिवहन करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *