सिवनी। नगर भाजपा दक्षिण मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन दिनांक 26 अगस्त दिन सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं को यह बताया गया कि आने वाले समय में किस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सदस्यता की जानी है । नगर भाजपा दक्षिण मंडल को 15000 कार्यकर्ताओं की सदस्यता का लक्ष्य प्रदान किया गया है।
भाजपा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि नगर भाजपा दक्षिण मंडल ने प्रत्येक लक्ष्य को पूर्ण किया है और इसी क्रम में वह शीघ्र अति शीघ्र इन 15000 सदस्यों का जो लक्ष्य संगठन ने उन्हें प्रदान किया है, उसे जल्द से जल्द पूर्ण करेगा। जिला महामंत्री भाजपा गजानंद पंचेश्वर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सदैव कार्य करने वाला कार्यकर्ता होता है और अपने परिश्रम के दम पर सभी कार्यों में कुशलता से लक्ष्य प्राप्त करता है, इसी प्रकार इस लक्ष्य को भी प्राप्त करेगा।
जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं बैतूल जिला प्रभारी सुजीत जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज कुशाभाऊ ठाकरे जी के द्वारा गड़ेे गए कार्यकर्ता ही आज देश प्रदेश में नेतृत्व कर रहे हैं। एक समय था जब आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी और घर-घर जाकर के सदस्यता अभियान को पूर्ण किया जाता था। इसी प्रकार इस बार भी सदस्यता अभियान को घर-घर जाकर पूर्ण किया जाएगा। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सुदर्शन बाझल पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा ने अपने संबोधन में कहा कि एक वरिष्ठ एवं एक युवा कार्यकर्ता आइटी में दक्ष हो उसे लेकर प्रत्येक बूथ की टोली बनाई जाए और बूथो में जाकर के अपने लक्ष्य की प्राप्ति की जाए।
उक्त कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित मुख्य वक्ता के रूप में सुदर्शन बाझल, सुजीत जैन, गजानंद पंचेश्वर, नरेन्द्र टाँक, आनंद शर्मा, दीपक नगपुरे, श्रीमती निर्मला ठाकुर, रमेश तिवारी, आनंद पंजवानी मंचासीन रहे मंच संचालन पार्षद एवं नगर उपाध्यक्ष राजेश राजू यादव के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन व राष्ट्रगान का गायन जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अंकित ठाकुर के द्वारा किया गया।
कार्यशाला में नगर भाजपा के सभी पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष गण, बूथ अध्यक्ष,, शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पदाधिकारी साहित सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।