test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

राधा-कृष्ण की मूर्तियों का किया विसर्जन

सिवनी। कृष्ण जन्माष्टमी जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। शहर में विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा निकाली, मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी व फूलों से सजाया गया।

जिले भर में कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन मंगलवार को नदी व तालाबों में धूमधाम से भगवान कृष्ण की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। जिसको लेकर महिलाएं गीत गाती हुईं तालाब किनारे पहुंची। यह कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा। बरघाट, अरी में भी ग्रामवासियों ने कृष्ण जी की मूर्ति का विसर्जन किया।

जिला मुख्यालय सहित जिले भर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसको लेकर शहर में विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा निकाली एवं राधा-कृष्ण मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी व फूलों से सजाया गया।

वहीं, रात भर मंदिरों में भजन संध्या सहित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मंगलवार को सुबह से महिलाओं के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को पाठ पर विराजमान कर नदी तालाबों पर जाकर विसर्जन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर दलसागर तालाब, बरघाट, अरी के पास नहर में, सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। यह कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा।

बारिश के बाद सभी तालाबों व पानी के छोटे नालो में पानी काफी भरा है। जिससे कोई हादसा ना हो। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सभी तालाबों के पास जगह-जगह पुलिस के जवानों को लगा रखा है। ताकि लोग पानी के पास व अन्दर नहीं जा सके।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *