सिवनी। कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग 44 में मंगलवार की शाम लगभग 6:00 बजे बाइक से जा रहे दो युवकों की बाइक सड़क किनारे खाई में गिर गई, जिससे एक युवक को गंभीर रुप से चोटें आई हैं। दोनों घायलों को 108 वाहन से जिला अस्पताल सिवनी भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी बाइक से नागपुर महाराष्ट्र जा रहे थे। कुरई के पास बाइक चालक का नियंत्रण सड़क से हट गया और उनकी बाइक सड़क किनारे खाई में गिर जा गिरी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए हैं। जहां एक युवक को गंभीर चोट आई है। घायलों के पास जो आधार कार्ड मिला है उसके मुताबिक उनका नाम राजकुमार रविदास पिता बरकु रविदास सिनदवार पोस्ट झगराही थाना बरोर झाग्रही धनबाद झारखंड लिखा हुआ है।



— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।