test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

घर-घर तिरंगा, हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सिवनी। सम्पूर्ण देश के साथ ही सिवनी जिलें में भी 78वॉ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं जिलें के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने ध्वाजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  के जनता के नाम संदेश का वाचन कर हर्ष के प्रतीक गुब्बारे छोड़े।

इस अवसर पर  कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर  सीएल चनाप, अपर कलेक्‍टर सुश्री सुनीता खण्‍डायत  सहित अन्य जनप्रतिधियों, गणमान्य नागरिकों, विभागाधिकारियों, कर्मचारियों सहित स्कूली छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों की उपस्थिति रही। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में घनघोर वर्षा के बीच प्लाटून कमांडर गौरव मर्सकोले के नेतृत्व में पुलिस बैंड की लयबध्द ध्वनि में प्लाटून दल विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, जेल विभाग तथा वन विभाग, एन सी सी एवं स्काउट एंड गाइड सहित कुल 19 प्लाटून द्वारा कदम-तालबध्द मनमोहक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया। जिसकी सभी के द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। मार्चपास्ट उपरांत मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री  करण सिंह वर्मा ने सभी प्लाटून कमांडर से परिचय प्राप्त किया गया।

जिला स्तरीय समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं की देश भक्ति से ओत-प्रोत  प्रस्तुतियों ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 206 अधिकारी-कर्मचारियों को सील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतिकरण में भी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम सीएम राईज स्कूल सिवनी, द्वितीय महर्षि विद्या मंदिर एवं तृतीय पुरूस्कार शासकीय लक्ष्मी बाई उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय को दिया गया। इसी तरह मनमोहक मार्चपास्ट को लेकर भी प्लाटून को विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वीतीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सील्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय लखनादौन

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय लखनादौन में 78 व स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया विद्यालय परिसर को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खूबसूरती से सजाया गया। सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक गण सुबह 7:00 बजे विद्यालय में एकत्रित हुए इस विशेष अवसर की शुरुआत विद्यालय प्रचार द्वारा तिरंगा फहराने से हुई सभी ने मिलकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान का गायन हुआ मंच संचालन श्रीमती अरुणा तिवारी द्वारा किया गया एवं विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गई इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य सतपाल सिंह सहित अन्य समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

78 वेंस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा लोकतंत्र सेनानियों, मिसा बंदियों तथा शहीदों के घर पहुंचकर उनका तथा शहीदों के परिजनों का साल-श्रीफल भेंट देकर सम्मान किया गया।

15 अगस्त के अवसर पर एकीकृत माध्यमिक शाला बरेली में सेवानिवृत प्रधानपाठक  राधेलाल नायकवार ने किया ध्वजारोहण। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शाला के प्रधानपाठिका श्रीमती सुमन परते शिक्षक  परुषोत्तम यादव, ब्रजेश कुमार विश्वकर्मा, हिरेंद्र कुमार वीरनवार समस्त कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे।
आदिवासी कन्या आश्रम परिवार बरेली द्वारा किया गया। ध्वजारोहण आश्रम परिवार बरेली की अधीक्षका श्रीमति दुर्गा मरावी प्रधानपाठिका श्रीमति बैजन्ती दुबे, विनोद यादव और समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। एकीकृत माध्यमिक शाला परिवार बरेली और कन्या आश्रम बरेली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *