सिवनी। शरीर में तिल चिकना पदार्थ लगाकर डकैती के उद्देश्य से शनिवार को लगभग आठ डकैत एक व्यापारी के घर पहुंचे। जहां उन्होंने डकैती की घटना को अंजाम दिया। पड़ोसी जिले छिन्दवाड़ा जिले के सौंसर थाना क्षेत्र में शनिवार तडक़े तीन बजे कपास कारोबारी के घर छह से अधिक बदमाशों ने घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दे दिया। सभी बदमाश हाफ पैन्ट एवं बनियान में आए हुए थे।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन्स निवासी राजेन्द्र सावल(63) कपास का कारोबार करते हैं और उनकी क्षेत्र में फैक्ट्री है। उनका एक बेटा और बहू हैं। घर में प्रथम तल पर बेटा-बहू रहते हैं वहीं ग्राउंड फ्लोर पर राजेन्द्र अपनी पत्नी कल्पना सावल(55) के साथ रहते हैं। शुक्रवार को बेटा-बहू किसी काम से नागपुर गए हुए थे। शनिवार सुबह तीन बजे उनके घर छह से अधिक बदमाश घुस आए। उन्होंने दंपति को बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकद सहित लगभग 20 से 25 लाख रुपए का सामना लेकर फरार हो गए। गनीमत रही कि डकैतों ने दंपति को कोई चोट नहीं पहुंचाई। डकैत जाते-जाते दंपति का मोबाइल भी साथ ले गए। जिससे वे तत्काल पुलिस को कोई सूचना न दे सकें।
घर की लाइट जलाने नहीं दिया – व्यापारी राजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि डकैतों ने घर की लाइट जलाने नहीं दी। अधिकतर के हाथ में डंडा था। एक ने कनपटी पर बंदूक जैसी कोई चीज रख दी। इसी दौरान पत्नी कल्पना ने उनसे कहा कि आपको घर से जो लेना है ले लीजिए, लेकिन हमें छोड़ दीजिए। इसके बाद बदमाशों ने आलमारी में रखे जेवर, नकदी ले लिए और फरार हो गए।
एक बाइक से निकाली पेट्राल, दो लेकर हुए फरार
डकैती करने के बाद बदमाशों ने कुछ कदम की दूरी से दो बाइक भी चोरी की। वहीं तीसरे बाइक से पेट्रोल निकाली और दोनों बाइक में भरकर फरार हो गए।
नहीं है सीसीटीवी – मौके पर पहुंचे एएसपी नीरज सोनी, एसडीओपी नागर, टीआई अलीभांसा मर्सकोले ने जांच शुरु की। वहीं छिंदवाड़ा से एफएसएल टीम बुलाई गई। पुलिस ने बताया कि पीडि़त के घर कोई सीसीटीवी नहीं लगा है। आसपास जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।