test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

केवलारी-उगली सड़क पर मिला पति-पत्नी का शव, मचा हड़कम्प

सिवनी। उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडिया छपारा से बनाकर मार्ग पर खून से लटपट पति पत्नी का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

उगदीवाड़ा गांव में रहने वाले पति-पत्नी का शव शुक्रवार की सुबह पांडियाछपारा से बनाथर मार्ग पर एक सौ मीटर दूर खून से लतपथ मिला। गांव के लोगों से सूचना मिलने के बाद उगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दंपति की हत्या का अंदेशा होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शाम को निकले थे पति-पत्नी – उगदीवाड़ा गांव निवासी लक्ष्मण पुत्र प्यारेलाल धुर्वे (37) अपनी पत्नी लीलाबाई (30) के साथ गुरूवार की शाम घर से निकला था।इसके बाद शुक्रवार की सुबह दोनों के शव पांडिया छपारा से बनाथर मार्ग पर मिले।उगली थाना प्रभारी सदानंद गोदेवार ने बताया है कि दोनों की हत्या कुल्हाड़ी या नुकीले-धारदार हथियार से वार कर की गई है।इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

दूसरी पत्नी थी मृतका – गांव के लोगों के अनुसार मृतका लीलाबाई लक्ष्मण धुर्वे की दूसरी पत्नी थी। लक्ष्मण धुर्वे के पहली पत्नी से छह बच्चे हैं।थाना प्रभारी सदानंद गोदेवार ने बताया है कि हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका पता लगाया जा रहा है।सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *