सिवनी। “पंच-ज” अभियान के अंतर्गत तहसील विधिक सेवा समिति तहसील न्यायालय लखनादौन एवं शासकीय विभागों के समन्वंय से रविवार को वृहद वक्षारोपण अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।
म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महो. जिला न्यायालय सिवनी के आदेशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति, तहसील न्यायालय लखनादौन के तत्वावधान में “पंच-ज” अभियान के अंतर्गत तहसील विधिक सेवा समिति तहसील न्यायालय एवं शासकीय विभागों के समन्वंय से हुआ वृहद पौधरोपण अभियान जिसमें न्यायालय परिसर में 09.00 बजे से 9.30 बजे तक, उपजेल लखनादौन में 09.30 से 10 बजे तक, जिला चिकित्सालय लखनादौन में 10.00 से 11.00 बजे तक, स्वामी विवेकानंद कॉलेज लखनादौन में 11.00 से 11.30 बजे तक नगरवन लखनादौन में 11.30 से 12.00 बजे तक एवं एन.एच.ए.आई (हायवे) लखनादौन में 12.00 से 12.30 बजे तक सभी जगह लगभग 2500 पौधो का पोधारोणण कार्यकम संम्पन्न किया गया।
उक्त पौधरोपण अभियान के अंतर्गत जिला न्यायाधीश श्री दिलीप गुप्ता, श्री संजीव कुमार पालीवाल, जिला न्यायाधीश, श्रीमती प्रेमलता बोराना, न्यायाधीश, सुश्री अपूर्वा ताम्रकर, न्यायाधीश, श्रीमती श्वेता परते न्यायाधीश, श्रीमती निरंजना मालवीय उपजेल अधीक्षक श्रीमती अनुभा चौधरी, श्री अशोक सैलाम, बी.एम.ओ. जिला चिकित्सालय लखनादौन, श्री गोपालसिंह एस.डी.ओ. फारेस्ट, श्री सुनील शर्मा (पी.डी.) एन.एच.ए.आई लखनादौन, तहसील न्यायालय के कर्मचारी, तहसील विधिक सेवा समिति के कर्मचारी तथा उक्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित होकर पौधरोपण कार्यक्रम संम्पन्न किया गया।
साथ ही एन.एच.ए.आई कार्यालय लखनादौन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला न्यायाधीश श्री दिलीप गुप्ता एवं अन्य न्यायाधीशगण के द्वारा सबसे पहले पौधरोपण की जानकारी देते हुये कहाँ गया कि पेड़ लगाना हमारे लिये, प्रकृति, स्वास्थ्य के लिये क्यों जरूरी है के संबंध में जानकारी देते हुये विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित नालसा एवं सालसा की योजनाओं के बारे एवं मोटर व्हीकल एक्ट, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, संविधान के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर जानकारी दी गई।



ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।