test
Breaking
24 Jun 2026, Wed

बरघाट में पटरी से सड़क पर बाइक को ऊपर लाना पड़ा महंगा, और

सिवनी। बरघाट में रविवार को एक बाइक चालक को अपनी बाइक सड़क किनारे पटरी से सड़क पर चलने के लिए बाइक को ऊपर लाना इतना महंगा पड़ा कि उसकी सड़क पर ही मौत हो गई।

रविवार को ट्रक की चपेट में आए बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत होने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। इस वीडियो को जिसने भी देखा वह इस हृदयविदारक सड़क दुर्घटना से हतप्रभ रह गया।

बरघाट में पंचशील लान के सामने रविवार की सुबह ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया है। बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश सिंह ने बताया है कि आगर जिला के पायरी निवासी अर्जुन पुत्र मानसिंह बंजारा (24) रविवार की सुबह सिवनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिवनी की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन के सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *