सिवनी। नगर के मठ मंदिर के समीप कुएं में रविवार को दोपहर 29 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मठ मंदिर के समीप स्थित कुएं में विनय डहेरिया पिता ठाकुर सिंह डहेरिया (29) निवासी जनता नगर सिवनी जो लगभग 2 साल से मठ मंदिर के समीप रह रहा था।
विनय के छोटे भाई अजय डेहरिया ने बताया कि विनय फर्नीचर का काम करने के साथ ही संगीत में उसकी रुचि थी। विनय डहेरिया का शव मिलने पर परिजनों ने इस मामले में उसकी हत्या किए जाने का भी आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से जांच की मांग कर रहे हैं। विनय का शव जिला अस्पताल सिवनी में रखा गया है। जहां सोमवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।