Breaking
18 Feb 2026, Wed

राहीवाड़ा बंडोल : शादी से लौटते समय डूंडासिवनी के दम्पति की सड़क दुर्घटना में मौत

सिवनी। नगर के डूंडासिवनी कबीर वार्ड निवासी जंघेला दंपति गुरुवार को बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत राहीवाडा लॉन में आयोजित एक शादी समारोह से लौटते समय बस की टक्कर से मौत हो गई। शुक्रवार को जिला अस्पताल सिवनी के पोस्टमार्टम कक्ष में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भजनलाल जंघेला अपनी पत्नी शांति बाई जंघेला के साथ एक बाइक में सवार होकर डूंडासिवनी कबीर वार्ड से शादी समारोह के लिए निकले। बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत राहीवाडा लॉन में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद सिवनी वापस लौटते समय राहीवाडा के पास सिवनी से जबलपुर दिशा की ओर जा रही बस की टक्कर से दोनों का निधन हो गया।

भजनलाल की तीन बेटी व दो बेटे हैं। सड़क दुर्घटना में माता-पिता की मृत्यु के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *