जबलपुर। समाज की जो सेवा करे वह समाजसेवी कहलाता है। यही समाजसेवी आगे नेता बनते हैं और देश की सेवा के लिए कसमें खा कर सेवा में जुटते है। लेकिन आज के समय में कुछ समाजसेवी ऐसे है जिससे राजनीति मैली, कलंकित हो रही है।
जबलपुर के भंवरताल पार्क में शनिवार को एक न्यूज चैनल द्वारा लाइव डिबेट का आयोजन किया गया था। इसमें मध्य क्षेत्र के भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे। डिबेट अपने अंतिम चरण में थी कि दोनों पार्टियों के नेताओं में तीखी बहस शुरू हो गई। इससे दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और कुर्सियां फेंकना और एक दूसरे से मारपीट करना शुरू कर दिया।
इस दौरान भाजपा विधायक अभिलाष पाण्डेय व कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय सक्सेना भी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत कराने की कोशिश की। सूचना पर ओमती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया है कि घटना में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को चोटें आई है। उनका उपचार करवाया जा रहा है।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों ओर के कार्यकर्ता एक दूसरे पर कुर्सियों से हमला करते नजर आ रहे हैं। कुछ घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें देखने के लिए भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे थे। मामले में दोनों पक्षों की तरफ से थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।