test
Breaking
22 May 2026, Fri

आज यहाँ जैतपुरकला के सायलोबेग से शुरू हुई खरीदी, तो सुनवारा वेयर हाउस में लापरवाही

सिवनी। जनपद पंचायत धनोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सुनवारा में एक वेयर हाउस में खरीदी कार्य अधिकारियों से साठगांठ कर व्यापक स्तर की लापरवाही बरते हुए कार्य किया जा रहा है। जिसकी शिकायत में सामने आ रही हैं। नए वेयर हाउस में फर्श भी बारिश के चलते काफी गील है और यहां ट्रैक्टर से सीधे खरीद कर वेयरहाउस में रखा जा रहा है। साथ ही सैंपल के नाम पर 7 किलो अनाज निकाला जा रहा है। जिसके चलते एक क्विंटल में 1400 ग्राम ज्यादा अनाज लिया जा रहा है। यहां जिस स्व. सहायता समूह से खरीदी किया रहा है वह पूर्व में डिफॉल्टर भी घोषित हो चुका है। गीले फर्श के कारण अनाज खराब होने का भी संदेश बना हुआ है। इस मामले में सुनवारा व आसपास के गांव के कुछ किसानों ने सूक्ष्म जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत जैतपुरकलां सायलो बैग में रविवार को खरीदी प्रारंभ शुरू की गई।

जैतपुरकला में खरीदी प्रारंभ किए जाने से किसानों में प्रसन्नता व्याप्त है।

क्षेत्रीय किसानों ने पूजन पाठ कर खरीदी प्रारंभ करवाई। मौसम को देखते हुए स्लॉट बुक करने की सलाह दी गई है। खरीदी से सम्बंधित तैयारी पूरी कर ली गई है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *