test
Breaking
21 Mar 2026, Sat

ओलावृष्टि से हथनापुर की बाजार में  अफरातफरी, छपारा सहित कई जगह गिरे ओले

सिवनी। इन दिनों अप्रैल के महीने में भी मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बीते दो-तीन दिनों से जिले भर में कहीं तेज हवाएं, हल्की बारिश हो रही है वहीं मंगलवार की शाम जिला मुख्यालय में जहां गरज चमक के साथ बारिश हुई। वहीं हथनापुर में शाम लगभग 5 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वही छपारा में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

ओलावृष्टि होने से यहां भारी साप्ताहिक बाजार अस्त-व्यस्त हो गई। बाजार में ओलावृष्टि होने से अफरातफरी का माहौल बन गया और दुकानदार अपनी दुकान को वहीं छोड़कर बारिश से बचने यहां वहां सुरक्षित स्थान में चले गए।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *