test
Breaking
25 Jun 2026, Thu

बिना नम्बर की बुलट, तेज सायलेंसर, पुलिस ने की कार्यवाही

सिवनी। तेज सायलेंसर एवं बगैर नम्बर प्लेट बुलट मोटर साइकिल पर पुलिस ने कार्यवाही की है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा तेज व मॉडीवाई सायलेंसर वाहनो पर आपत्ति जाहिर की जा रही है जो थाना कोतवाली द्वारा पूर्व में कई बुलट एवं मोटर साइकिल जिनमें तेज आवाज एवं मॉडीफाईड सायलेंसर के विरूद्ध अभियान छेडा गया था जो इसी क्रम में पूर्व के मुताबिक लगातार कार्यवाही करते हुए बुलेट मोटर साइकिलों को शहर में तेज आवाज मे सायलेंसर का उपयोग करते वाहन चलाते पाया गया।

दिनांक 31/03/24 को कार्यवाही शहर में भ्रमण के दौरान मोटर साइकिल चालक क्रमांक MP 28 MA 1020 का चालक लकी शिववेदी पिता घनश्याम शिववेदी उम्र 21 साल निवासी देवरी कला छपारा तेज सायलेंसर बुलेट एवं बगैर नम्बर प्लेट की बुलट मोटर साइकिल को चलाते पाया गया जो मौके पर पंचनामा तैयार कर मोटर व्हीकल एक्ट का इस्तगासा तैयार कर न्यायालय पेश किया जायेगा।

विशेष भूमिका : निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि. राहुल काकोडिया, आर, प्रतीक बघेल, अमित रघुवंशी, खिलेश्वर बोहने का सराहनीय योगदान रहा।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *