test
Breaking
25 Jun 2026, Thu

शादी से लौटते समय सड़क दुर्घटना में डोकररांझी के दो युवकों की मौत, एक घायल,

सिवनी। केवलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव डोकररांझी निवासी दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई व एक अन्य घायल बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव डोकररांझी निवासी 18 से 20 वर्ष की आयु के तीन युवक एक बाइक में सवार होकर पलारी तिग्गड़ा धानागाढ़ा के बीच स्थित गांव झगरा एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए हुए थे।

शादी कार्यक्रम से जब तीनों युवक सुमित पिता किशन बरकड़े, राजाराम पिता हरिकृष्ण साहू व अखिलेश पिता सुक्कू मरकाम रात्रि लगभग 11:30 बजे वापस अपने गांव डोकररांझी लौट रहे थे तभी केवलारी से सिवनी जा रही पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जीए 2294 के चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में सुमित व राजाराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा अखिलेश घायल हो गया।

बुधवार को शव का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया जहां दोनों का अंतिम संस्कार डोकररांझी में  किया गया।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल – डोकररांझी निवासी किशन बरकड़े का एकलौता पुत्र सुमित बरकड़े व हरि कृष्णा साहू का पुत्र राजाराम साहू के निधन पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वही गांव के निवासी भी दुःखी है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *