test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

राकेश मालवी को पुलिस ने सट्टा लिखते दबोचा

सटोरियों पर कोतवाली पुलिस की रेड 06 सटोरी चढे पुलिस के हत्थे 4210-/ रूपये व सटटा पटटी जप्त

सिवनी। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में जुआ एवं सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में पुलिस अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी के नेतृत्व में हमराह स्टाफ के द्वारा दिनांक 06/03/2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर शहर के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 06 सटोरियो को सटटा लिखते खेलते पकड़ा जिनमे 4210-/ रुपये बरामद हुये।

थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी ने मुखबिर सूचना पर तत्काल पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर के द्वारा बताए गए स्थानों पर स्वयं के साथ पुलिस बल लेकर एवं अन्य पुलिस टीम को भेजकर शहर के रानी दुर्गावती वार्ड, आजाद वार्ड,, मरझोर में दबिश दिया जो अलग अलग स्थानों पर 6 आरोपी द्वारा सटटा लिखते पकडे गये। पकडे गये सटोरियों के पास से सटटा-पटटी, नगदी 4210 रुपये  जब्त किये गये। सभी के विरुद्ध थाना कोतवाली सिवनी में धारा 4 के सट्टा एक्ट के अंतर्गत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

पकड़े गए आरोपियों में राकेश मालवी पिता झीना मालवी उम्र 40 नि. मरझोर सिवनी, केशर यादव पिता रोशन यादव उम्र 29  नि. रानी दुर्गावतीबाई सिवनी, रुचीन भारती पिता देवानंद भारती उम्र 29 नि. रानी दुर्गावती वार्ड सिवनी, सचिन जैन पिता सुभाष जैन उम्र 32 नि. रानी दुर्गावती वार्ड सिवनी, विनोद गोखे पिता परमराम गोखे उम्र 48 साल नि. आजाद वार्ड मिवनी, मखन भलावी पिता श्यामलाल भलावी उम्र 24 साल नि. कटंगी नाका सिवनी।

जप्ती – 4210 रूपये व सटटा पटटी।

विशेष कार्य – थाना प्रभारी  सतीश तिवारी, सुन्दर श्याम, मुकेश विश्वकर्मा, नवीन तिवारी, नितेश राजपूत, जमित रघुवंशी, इरफान,  गौरीशंकर, राजेन्द्र राजपूत, रत्नेश कुशवाहा, रविन्द्र, फरहीन,  रीना कुशरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *