Breaking
15 Oct 2025, Wed

कुरई विजयपानी के व्यापारी के इकलौते पुत्र ने मुंबई में की खुदकुशी

सिवनी। विकासखंड कुरई मुख्यालय से सुकतरा-बादलपार मार्ग पर लगभग 18 किलोमीटर दूर गांव विजयपानी (घाटकोहका) निवासी संपन्न बड़े व्यापारी संजय गुप्ता के लगभग 28 वर्षीय इकलौते पुत्र अमन गुप्ता खुदकुशी कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय गुप्ता जिनका किराना जनरल स्टोर व अन्य बिजनेस है। इनके एक बेटा अमन व एक छोटी बेटी है। परिवार के अधिकांश लोग गोपालगंज में भी निवास करते हैं। अमन मुंबई में आईसीआईसीआई बैंक में जॉब करता था जहां अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार को मुंबई में खुदकुशी कर ली। पुत्र की मौत की खबर पाते ही परिवारजन गहरे सदमे में है। वही परिजन मंगलवार की शाम को मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।

इस मामले में ग्रामवासियों ने बताया कि संजय गुप्ता अत्यंत व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं और उनका बड़ा व्यवसाय भी है। खेती किसानी सहित वे संपन्न है। वही पुत्र भी काफी सीधा-साधा था। बच्चे अक्सर बाहर रहकर पढ़ाई करते थे। और अमन वही नौकरी कर रहा था। बच्चे त्यौहार व अन्य विशेष कार्य में गांव जरूर आते थे लेकिन मंगलवार को अमन की मौत की खबर जैसे ही गांव वालों को लगी लगभग 300 घर की बस्ती वाले गांव के निवासी गहरे सदमे में भी हैं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *