सिवनी। जिले के सिविल अस्पताल लखनादौन में डिलेवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जहां परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला डॉक्टर की लापरवाही के कारण गर्भवती महिला की जान गई है। इस बात को लेकर हंगामा कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनादौन विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम की गर्भवती महिला को प्रसव करने परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत गई। परिजनों ने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही के कारण प्रसूति की जान गई है। और अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। इस बात की जानकारी वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश दी।
लेकिन परिजनों का कहना है कि प्रसव कराने वाली महिला डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। जिसपर कार्यवाही की जाए। वहीं अधिकारियों का कहना है कि जांच कराई जाएगी।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।