Breaking
13 Feb 2026, Fri

कोरोना से मृत महिला का प्रशासन की देखरेख में हुआ अंतिम संस्कार, आज गणेशगंज में मिले 2 कोरोना पॉजिटिव

सिवनी। मध्य प्रदेश व आसपास के लगे राज्यों में कोरोना के मरीजों की रफ्तार शनै-शनै बढ़ रही है। वही सिवनी जिले के विकासखंड लखनादौन में बुधवार को 2 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव से ग्रसित महिला मरीज की बुधवार को मौत हो जाने के बाद प्रशासन ने कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए अंतिम संस्कार किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को गणेशगंज में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विकासखण्ड लखनादौन के ग्राम गनेशगंज में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं 2 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 72632 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1635 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1614 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 11 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 9 होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।        

https://chat.whatsapp.com/Ed2Nk8URUgu8iJWDRi4HHh ग्रुप से जुड़ने लिंक पर करें किलिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *