क्राइम मध्य प्रदेश सिवनी

पत्नी से परेशान मंडला का युवक चौरई में ट्रेन से कटा, काफी देर तड़फता रहा, और,,,

सिवनी। चौरई रेलवे स्टेशन में पातालकोट के सामने आने से मंडला निवासी एक युवक के दोनों पैर कट गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार दुर्गेश पिता परदेशी चौधरी उम्र तकरीबन 33 साल मंडला के कांतिपुर का रहने वाला है। वह सुबह अचानक दिल्ली से आने वाली पातालकोट के सामने आ गया। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसके दोनों पैर ट्रेन के पहिए के नीचे आने से कट गए। गंभीर हालात में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक घर में इकलौता कमाने वाला था। वह मजदूरी करता था और पूरे परिवार का गुजारा कर रहा था। ऐसे में परिवार के सामने मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विवाह के बाद से था परेशान – बताया जा रहा है कि मृतक का 7 माह पूर्व विवाह हुआ था। विवाह उपरांत उसकी पत्नी का चार माह का गर्भ था। पत्नी ने बिना बताए गर्भ गिरवा दिया। जिसकी जानकारी लगने के बाद मृतक डिप्रेशन में चला गया था। घर में उसकी दो बहने और एक छोटा भाई है। उसके पिता की दो साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है। घर में एक वृद्ध मां है।

पटरी पर पड़ा तड़पता रहा – बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घायल पटरी पर पड़ा तडफते रहा। तकरीबन आधा घंटे बाद लोगों ने उसकी जानकारी रेलवे विभाग को दी। उसके बाद विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल 108 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *