test
Breaking
20 Jun 2026, Sat

अज्ञात वाहन ने छोटा हाथी को मारा टक्कर, राम घायल

सिवनी। केवलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की रात लगभग 11:30 बजे पलारी टिगड्डा दारू भट्टी के पास तेज रफ्तार से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने छोटा हाथी वाहन क्रमांक एम पी 22 एल 1201 को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चलते 30 वर्षीय राम भलावी पिता सेनी लाल भलावी निवासी झीलवानी धनोरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही केवलारी थाना प्रभारी किशोर बावनकर ने तत्काल घायलों की मदद के लिए सैनिक विजेंद्र दुबे, पायलट शंकर देशमुख को रवाना किया। जहां 100 डायल से घायल राम भलावी को उपचार के लिए केवलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *