Breaking
11 Mar 2026, Wed

लोनिया गोलीकांड में चार आरोपी गिरफ्तार

सिवनी। गांव लोनिया में हुये गोली कांड का खुलाशा पुलिस ने किया है। दिनांक 30/08/23 को थाना कोतवाली सिवनी क्षेत्रांतर्गत लोनिया ग्राम में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर तत्काल कोतवाली पुलिस स्टाफ व्दारा घटना स्थल पर पहुचकर तस्दीक करने पर पाया गया कि विशाल बघेल एवं उसके साथियों के द्वारा अल्ट्रोज कार से आकर पारिवारिक विवाद के चलते ससुराल पक्ष के लोगों पर जान से मारने की नियत से बंदूक से फायर कर तलवार से हमला किया गया जिससे दो लोग घायल हुये है।

जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल सिवनी पहुंचाया गया। बाद थाना कोतवाली सिवनी में अपराध क्र. 802/23 धारा 294,307,34 ता. हि. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

मामले की उक्त सूचना की प्राप्ती पर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा एवं श्रीमान एस.डी.ओ.पी. सिवनी के व्दारा संज्ञान में लेते हुये आरोपियों को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी कोतवाली सिवनी को निर्देशित कर टीम घटित की गई।

आरोपी की पतासाजी हेतु अलग अलग स्थानों पर टीम रवाना की गई मुखबिर लगाये गये। तकनीकी सहायता ली गई जो आरोपी घटना दिनांक से फरार थे जो दिनांक 02/09/23 को जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी भुरकल खापा मंडला रोड पर जंगल में छुपे है की सूचना पर टीम रवाना होकर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा जिनसे पूछताछ की गई जिसमें उन्होने जुर्म करना स्वीकार किया जिन्हें विधिवत् गिरफ्तार किया गया। बाद आरोपियों से पूछताछ पर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं कारतूस तलवार जप्त की गई।

विशाल बघेल उर्फ टीनू पिता जगन्नाथ बघेल उम्र 32 साल निवासी साकार सांई धाम बबरिया बारापत्थर सिवनी डुण्डा सिवनी। सतीश बघेल पिता उदय सिंह बघेल उम्र 28 साल निवासी बबरिया मानेगांव थाना। खेलेश उर्फ शीलू राजपूत पिता प्रमोद कुमार राजपूत उम्र 30 साल निवासी अपर बैनगंगा कालोनी बारापत्थर सिवनी। शुभम उर्फ पियूष पाल पिता सुरेश पाल उम्र 28 साल निवासी अपर बैनगंगा कालोनी बारापत्थर सिवनी।

जप्तशुदा मसरूका – घटना में प्रयुक्त पिस्टल, दो मैगजीन, दो जिंदा राऊंड, दो खाली खोके, दो तलवार, एक अल्ट्रोज कार क्र. एम.पी. 22 बेड. बी. 3358. एक स्पेलेण्डर मो.सा. क्र. एम.पी. 22 जेड.बी. 1381, 05 नग मोबाइल, आर. सी. ड्रायविंग लायसेंस

सराहनीय कार्य – निरी. सतीश तिवारी, उ.नि. सम्पत मरावी, उ.नि. राहुल ककोडिया, प्र.आर. 90 सुंदर श्याम तिवारी, प्र.आर. 476 बालमुकुंद बघेल, प्र.आर. 339 मुकेश विश्वकर्मा, आर. 262 नीतेश राजपूत, 134 अमित रघुवंशी, आर. 71 सतीश यूवनाती, आर. 400 अजय बघेल, आर. 553 शिवम बघेल, आर, विनय चौरिया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *