Breaking
1 Dec 2025, Mon

भीमगढ़ डेम के 4 गेट खुले, बाइक समेत बहा युवक

सिवनी। बीते दिनों से हो रही बारिश के चलते संजय सरोवर (भीमगढ़) जलाशय लबालब भर गया है। जिसके चलते शनिवार की शाम 6:00 बजे बांध के 4 गेट खोले गए हैं। जिससे 581.16 घनमीटर प्रति सेकंड जल निकासी की जा रही है।

बांध का पूर्ण जल स्तर : 519.38 मीटर है। पूर्ण उपयोगी जल भराव क्षमता : 410 MCM है। बांध का वर्तमान जल स्तर : 518.00 मीटरवर्तमान जल भराव : 345.27 MCM है। प्रतिशत : 84.21 %
दैनिक वर्षा : 22.00 mm व कुल वर्षा : 741.50 mm
बांध के चार जलद्वार (gate)खुले हुऐ है।

नाला पार करते बाइक समेत बहा – आदेगाव थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर मचवाडा बीच कनेरा नाला पार करते वक्त कल्याणपुर निवासी सतेंद्र पिता रतिराम लगभग 38 वर्ष अपने दो पहिया वाहन सहित नाले में बह गया ,स्थानीय लोगो द्वारा लगातार ढूंढने के प्रयास किया जा रहा है। शनिवार रात्रि लगभग 8 बजे की घटना बताई जा रही है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *