test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

बारापत्थर : गोलीबारी के शिकार युवक की मौत

सिवनी। नगर के बारापत्थर क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने जिस युवक को गोली मार फरार हो गए थे उस युवक को इलाज के लिए नागपुर में मौत हो गई। यह वारदात जुआं विवाद के कारण होना बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने गोलीकांड में शामिल तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है। अन्य दो फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

बारापत्थर पाश कॉलोनी में गोली चलने की घटना का विरोध जताते हुए अग्रवाल समाज समिति सिवनी ने मृतक योगेश अग्रवाल को गोली मारने वाले हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

सिवनी पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक योगी उर्फ योगेश अग्रवाल के साथ आरोपितों की पुरानी रंजिश थी। इसी विवाद के चलते शुक्रवार रात घटनास्थल पहुंचे आरोपितों ने देशी पिस्टल से एक राउंड फायर किया, जो योगेश अग्रवाल के सीने के पास लगी। गंभीर रूप से घायल योगेश की नागपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच में गोली चलाने की वारदात में शामिल पांच आरोपितों के नाम सामने आए हैं। तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्य दो फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया युवक की हत्या में जुआं का विवाद सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि 25 जुलाई की रात कोतवाली पुलिस ने शास्त्री वार्ड डालडा फैक्ट्री के पास 12 लोगों को जुआं खेलते नकद 24 हजार रुपये व 10 मोबाइल सहित पकड़ा था। गोली चलाने वाले आरोपितों पर जुआं पकड़वाने का संदेह होने पर दूसरे पक्ष के लोगों विवाद करते हुए मारपीट की थी, इस पर कोतवाली पुलिस ने पृथक से मारपीट का मामला दर्ज किया था। पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *