खेल मध्य प्रदेश शिक्षा सिवनी

वर्ल्ड फोटोग्राफी-डे पर फोटोग्राफरो ने उकेरा सिवनी का आकर्षक परिदृश्य

सिवनी। नगर के ज्यारत क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में शनिवार को वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस मनाया गया। सिवनी जिला फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा फोटोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ‘आई लव सिवनी’ के विषय पर सिवनी जिले भर में आकर्षक स्थानों, ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर, पार्क, झरना, आकर्षक पहाड़ियां आदि की फोटो लगाई गई।

आकर्षण फोटो में पुरस्कार व प्रमाण-पत्र भी दिया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार 5001, द्वितीय 3001 ओर तृतीय 2001 दिए गए। द्वितीय पुरस्कार पप्पू सोनी, तृतीय पुरस्कार भवि वंशपाल, सांत्वना पुरस्कार हरजान अली, डी के बिसेन, ललित सतनामी, अनुज यादव, आदित्य सोनी को दिया गया। कन्हैया स्टूडियो द्वारा विशेष पुरस्कार के रुप में जीतू यादव फोटोग्राफर को जैकेट भेंट की गई।

इस प्रतियोगिता के निर्णायक अतिथि के रूप में फोटोग्राफर अबरार अली, मूर्तिकार हीरा कुल्हाड़े व कंप्यूटर ग्राफिक डिजाइनर सुधीर जिंदल मौजूद थे। जिन्होंने यहां प्रदर्शनी में रखी गई फोटो का अवलोकन किया।

सिवनी जिला फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से यह प्रतियोगिता हर साल वर्ल्ड फोटोग्राफी-डे पर कराई जाती है। जिसमें जिले भर के फोटोग्राफर शनिवार को इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में शामिल हुए।
खूबसूरत आकर्षक मनमोहक फोटो प्रदर्शनी में जहां लगाई गई। वहीं अमरदीप फोटो स्टूडियो के संचालक अबरार अली ने अपने अत्यधिक पुराने पिछले लगभग 100 वर्ष पहले फोटो खींचने के प्राचीन कैमरे को भी इस प्रतियोगिता में शामिल किया। जहां लोगों ने प्राचीन कैमरा और फोटो खींचने के पुराने तरीकों को देखा, समझा। वही वर्तमान में नए डिजिटल कैमरे को भी देखा व समझा।

इस मौके पर सिवनी जिला फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील सोनी ने वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात रखी। जहां उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नई टेक्नोलॉजी नित्य प्रतिदिन आ रही है उसे अपनाने और नई तकनीक को सिखाने में सभी को आगे रहना चाहिए। वही छपारा ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहां की फोटोग्राफी में प्रयुक्त उपकरण में विभिन्नताएं रहती हैं उपकरण अगर सभी यंत्रों में एक से लगने लगे बहुत कुछ सामान्य हो तो इससे अनावश्यक खर्च भी काम होगा। वही सुरेश चांदवानी (कन्हैया फोटो स्टूडियो) ने कहा की सभी फोटोग्राफर को नित नए आ रहे फीचर्स आधुनिक कैमरे को किस तरह से चलाना है उसे सीखना चाहिए और लोगों को सिखाना चाहिए। फोटोग्राफर प्रतियोगिता यह एक प्रतियोगिता ही नहीं है अपितु बेस्ट फोटो की स्पर्धा है। इसीलिए मोबाइल से खींची गई फोटो को भी प्रतियोगिता में हमेशा शामिल करना चाहिए। इससे फोटो कला में बढ़ोतरी होगी।

सचिव शैलेंद्र गौर ने कहा कि फोटोग्राफी स्पर्धा होनी चाहिए। इससे आपकी कला, सोच ही फोटो के रूप में यह कला सामने आती है। फोटोग्राफी में सभी को लगे कि यह फोटो लेता है, इसकी बारीकियां सीखें। उन्होंने फोकल लेंस सीखने पर विशेष जोर दिया। गगन कुल्हाडे ने कहा कि फोटोग्राफी में की गई मेहनत एल्बम में नजर आना चाहिए। इसका अच्छे से ज्ञान होना नितांत जरूरी है। प्रोफेशनल डिज़ाइनर से ही फोटो एल्बम बनवाना चाहिए। आदित्य सोनी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि फोटोग्राफी एक बेहतर आर्ट कला है। इसे व्यापार में ज्यादा शामिल न करें। कला को पैसे से ना बेचे।

इस मौके पर सिवनी जिला फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील सोनी, छपरा ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, सचिव शैलेश गौर, उपाध्यक्ष गगन कुल्हाड़े, सुरेश चांदवानी, अशोक सोनी, प्रदीप शर्मा, संतोष सोनी, भोमा इकाई के अध्यक्ष जुगल किशोर बिरहोले आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे।

निर्णायक अतिथि निरीक्षण करते
निर्णायक अतिथि निरीक्षण करते

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *