Breaking
13 Feb 2026, Fri

संयुक्त संचालक ने स्कूलों का किया निरीक्षण, प्राचार्यों की ली बैठक

सिवनी। कोरोना कॉल में छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई को लेकर अपनी गंभीरता और लगनशीलता का परिचय दिया। ऑनलाइन बच्चों ने पढ़ाई की है। अब आगे की पढ़ाई भी काफी लगाना और मेहनत के साथ करना होगा। मुझे इस बात की खुशी हो रही है कि बच्चों में पढ़ाई के प्रति लगन तो है ही साथ ही विधिवत रूप से स्कूल जल्द से जल्द खुले इस ओर बच्चों की रुचि काफी देखने को मिल रही है। यह बात संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग जबलपुर श्रीमती अनघा देव ने उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के छात्र-छात्राओं से कहीं। सिवनी जिले में शनिवार को प्रथम निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक सर्वप्रथम बीआरसी लखनादौन पहुंची। जहां उन्होंने बीएलओ की समीक्षा निर्वाचन, नामावली की पुनरीक्षण कार्य देखा।और कुछ आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उत्कृष्ट छपारा में बड़ी संख्या में 10वीं, 12वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं की संपर्क कक्षा में उपस्थिति देख प्रसन्नता व्यक्त की।

बीआरसी छपारा के बीएलओ तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय डीईओ ऑफिस का भ्रमण किया। तत्पश्चात बीआरसी कार्यालय सिवनी में बीएलओ से बात की। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार प्रभात मिश्रा सिवनी बात की। इसके बाद शाम लगभग 4:30 बजे उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी पहुंची जहां कक्षा में मौजूद छात्र-छात्राओं से उन्होंने चर्चा की और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों से आए प्राचार्य की मीटिंग ली।

इस मौके पर श्याम नारायण चौधरी प्राचार्य जोगीगुफा, आरपी पाटिल प्राचार्य कातलबोडी, प्राचार्य उत्कृष्ट केवलारी बछलिया, प्रफुल्ल श्रीवास्तव उत्कृष्ट स्कूल छपारा, सीएल झारिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगवानी आदि स्कूलों के प्रचार मौजूद रहे। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी जीएस बघेल, एडीपीसी महेश गौतम, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य आरपी बोरकर, प्रभात मिश्रा, देवेंद्र ठाकुर, विजय शुक्ला, संतोष सूर्यवंशी, अनिल शर्मा, विपनेश जैन, अविनाश पाठक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *